ChhattisgarhKCGखास-खबर

एनकॉर्ड की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी के निर्देश

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गठित नार्को कोऑर्डिनेशन (NCORD) जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध ठोस एवं समन्वित कार्यवाही को लेकर अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले में संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से स्थापित कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित रिकॉर्ड का नियमित एवं गहन निरीक्षण किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

समिति ने यह भी निर्णय लिया कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे विशेषकर युवा वर्ग को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

इसके अतिरिक्त, मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी से जुड़े मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सभी विभागों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page