G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

सांसद  संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का होगा आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

20 जून 2025//‘‘योगा संगम‘‘ एवं ‘‘हरित योग‘‘ की थीम पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 21 जून 2025 को इंटरनेशनल डे ऑफ योग 2025 के अवसर पर जिला के हर शहर और हर गांव तक योग संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला खैरागढ़ में आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल अनुसार सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन एवं सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपकर सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री चंदवाल द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, राजस्व विभाग को कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी तथा जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति सुनिश्चित करना, लोक निर्माण विभाग को मंच निर्माण, ग्रीन मेट, कारपेट, सफेद चादर एवं गद्दे इत्यादि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को विशेष अतिथियों के लिए ड्राई फ्रूट्स एवं पेयजल की व्यवस्था, जिला खाद्य अधिकारी को स्वल्पाहार की व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग (इ.एण्ड एम.) को साउण्ड सिस्टम, आवश्यक इलेक्ट्रानिक व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा विभाग को विद्यालयों/ महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चितता, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ एवं जनपद पंचायत खैरागढ़ को कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई एवं पीने के पानी एवं टैंकर व्यवस्था, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को खेल संगठन, एनएसएस एनसीसी की छात्र-छात्राओं उपस्थिति सुनिश्चित करना,
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को विद्यालयों/ महाविद्यालय में अध्ययन छात्र-छात्राओं को शिविर में उपस्थित करना, जनसम्पर्क विभाग को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, फोटो एवं वीडियोग्राफी, आयुष विभाग को जलपान, काढा, औषधि आदि का स्टाल, उद्यानिकी विभाग को फूलमाला, गुलदस्ता, समाज कल्याण विभाग को योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था करना एवं कार्यक्रम स्थल हेतु बैनर तैयार करना इत्यादि का दायित्व सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page