जिला केसीजी पुलिस टीम की गांजा के विरुद्ध कार्यवाही।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी राजेश वैष्णव को पुलिस टीम केसीजी ने किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल 1.771 किलोग्राम किमती 20,000 रूपये जप्त।
आरोपी को भेजा गया जेल।
खैरागढ़ /छुईखदान
दिनांक 15/02/2026 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि राजेश वैष्णव वार्ड नं. 10 कनक नगर छुईखदान का रहने वाला अपने घर मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगो को बिक्री कर रहा है तथा अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में घटना स्थल वार्ड नं0 10 कनकनगर छुईखदान आरोपी राजेश वैष्णव के घर का कमरा में घेराबंदी पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मण दास वैष्णव उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 10 कनकनगर छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) के कब्जे से एक गुलाबी सफेद रंग के पाॅलीथीन मे अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसमे फूल पत्ती बीजयुक्त विशेष प्रकार का गंधयुक्त कुल वजनी 1.771 किलोग्राम किमती 20,000 रूपये को जप्त कर आरोपी राजेश वैष्णव के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 15.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया। आरोपी को आज दिनांक 16.02.2026 को न्यायालय में न्यायिक अभिरक्षा पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में Kcg पुलिस team का सराहनीय योगदान रहा।
