जिला केसीजी पुलिस टीम की सट्टा के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
आरोपी नागेश मोहबे उर्फ अरूण मोहबे के कब्जे से एक नग एड्राॅईड मोबाईल फोन पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 3000 रूपये एवं मोबाइल में सट्टापट्टी के अंको का रूपयो का लेन देन का मोबाईल व्हाट्सअप मेसेज का स्कीन सीट 69 प्रति जप्त।
जुआ व सट्टा जैसे सामाजिक अपराधो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
खैरागढ़/छुईखदान : दिनांक 24/03/2026 को मुखबीर को मोबाईल से सुचना मिला की अरूण टिकरीपारा का मोबाइल व्हाट्सअप के माध्यम से ऑनलाइन जुआ सट्टा खेल रहा है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदशन में मुखबीर के बताये अनुसार अरूण मोहबे के घर टिकरीपारा छुईखदान में पहुंच कर चारो तरफ से घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया गया। आरोपी नागेश मोहबे उर्फ अरूण पिता बंसत मोहबे उम्र 20 साल साकिन वार्ड न0 13 टिकरीपारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी के कब्जे से एक नग एड्राॅईड मोबाईल रेडमी 9 आई कम्पनी का पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 3000 रूपये एवं मोबाइल में सट्टापट्टी के अंको का रूपयो का लेन देन का मोबाईल व्हाट्सअप मेसेज का स्कीन सीट 69 प्रति जप्त कर अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी नागेश मोहबे उर्फ अरूण पिता बंसत मोहबे उम्र 20 साल साकिन वार्ड न0 13 टिकरीपारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूध्द अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 6, 7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ एवं सायबर सेल केसीजी का सराहनीय योगदान रहा। जुआ व सट्टा के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी।

