जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा अधिक शोर से डीजे बजाने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध छ.ग. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
डीजे साउंड सिस्टम सहित तीन वाहन जप्त।
छ. ग. कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में किया गया पेश
10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सख्त कार्यवाही।
खैरागढ़ : थाना क्षेत्र में अधिक शोर से डीेजे बजाने वाले व्यक्तियों के उपर पर कार्यवाही करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना छुईखदान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11/02/2026 को आरोपी चन्द्रशेखर विदान पिता स्व0 उदय गोपाल उदानी उम्र 35 साल साकिन खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और डीआई वाहन जप्त किया गया एवं दिनांक 18/02/2026 को आरोपी भोला जंघेल पिता राजाराम उम्र 22 साल साकिन भुलाटोला थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 02/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और पिकअप वाहन जप्त किया गया तथा थाना गंडई क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18/02/2026 को आरोपी विशाल नारबोदे पिता दिगम्बर नारबोदे उम्र 23 साल साकिन टेमनी थाना लांझाी जिला बालाघाट जिला बालाघाट (म0प्र0) के विरूध्द इस्तगासा क्रमांक 01/2026 धारा छ0ग0 कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 15 के तहत कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम और वाहन आईचर जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा। 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कार्यवाही जारी रहेगा।


