केसीजी जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी विश्वराज ताम्रकार साल्हेवारा में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक गठन के संबध में विचार विमर्श करने पहुंचे

केसीजी जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी विश्वराज ताम्रकार साल्हेवारा में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ ब्लाक गठन के संबध में विचार विमर्श करने पहुंचे

खैरागढ़। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला के जिला प्रभारी विश्वराज ताम्रकार साल्हेवारा में ब्लाक अध्यक्ष गठन कर कांग्रेस सेवादल के विस्तार के लिए अहम बैठक आहूत किया।जिसमें कांग्रेस सेवादल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लेकर कांग्रेस सेवादल की विचारधारा से प्रभावित होकर ब्लाक गठन में सहमति जताई है। बहुत जल्द सभी ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष के आदेशानुसार खैरागढ़ छुईखदान गंडई साल्हेवारा में की जायेगी।
जिला प्रभारी विश्वराज ताम्रकार ने कहा कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी की तरह होती है जो पार्टी को जड़ से मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हुए कांग्रेस की इमान दार सिपाही बनकर नींव को मजबूत बनाती है बैठक में प्रमुख रूप से चन्द्रभूषण यदु ,तौहीद खान कादरी, ईश्वर यादव ,लक्ष्मण विश्वकर्मा, नूतन पटेल ,त्रिलोचन ठाकरे, उमराव साहू एवं कांग्रेस के विचार वान कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।



