G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

जिला शिक्षा अधिकारी ने बाल वैज्ञानिक करिश्मा साहू एवम अनीश को किया सम्मानित

जिला शिक्षा अधिकारी ने बाल वैज्ञानिक करिश्मा साहू एवम अनीश को किया सम्मानित

पंडरिया -30 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 राज्य स्तरीय बाल विज्ञान स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले एवम प्रदेश स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों करिश्मा साहू एवम अनीश कुमार टोंडे और मार्गदर्शन कर रहे विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव को जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता ने प्रमाण पत्र एवम पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। विकासखण्ड पंडरिया के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे अध्ययनरत इन छात्रों ने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिक तंत्र शीर्षक पर लोगो को जागरूक किए जाने एवम् उनके उपयोग के संबंध में प्रयोजना तैयार किया गया था।

जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता ने छात्रों को बताया कि विज्ञान को समझने के लिए अवलोकन सबसे बड़ी चीज है। वैज्ञानिक चेतना के विकास के मे पत्र-पत्रिकाओं का बड़ा योगदान होता है। इसे नियमित पढ़ने से वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है बच्चे नवीन अनुसंधान के लिए प्रेरित होते हैं। नए नए प्रोजेक्ट बनाए इससे आपके अंदर अविष्कारक होने की भावना को बढावा मिलेगा।

बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित संस्था के प्राचार्य एवम् सभी शिक्षको को भी बधाई एवम शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् एम आई एस प्रशासक सतीश यदु ने कहा कि विज्ञानी बनने के लिए कोई उम्र नहीं होती और नहीं कोई समय सीमा है। विज्ञानी कोई भी बन सकता है। बस उसके अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अवलोकन करने की क्षमता और खोजी प्रवृत्ति होनी चाहिए।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता, सहायक संचालक यू. आर. चंद्राकर ,एमआईएस प्रशासक सतीश यदु, बी ई ओ संजय जायसवाल,एच डी कुरैशी प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू, मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव, शिक्षक, शिक्षिकाए एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page