ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

अभी तक 971 क्विंटल से अधिक धान जब्त, 19 लाख 42 हजार रुपये मूल्य का प्रकरण दर्ज

अभिनव पहल खैरागढ़ :
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अवैध धान खरीदी-बिक्री पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही उनके वास्तविक रकबे के आधार पर धान खरीदी हो सके। इसी उद्देश्य से कोचियों, व्यापारियों और अवैध धान विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिले में 1 दिसंबर तक राजस्व, खाद्य, कृषि उपज मंडी और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा कुल 19 लाख 42 हजार रुपये मूल्य के 971 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार 1 दिसंबर को कृषि उपज मंडी और खाद्य विभाग की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। गोकना के भोज राम साहू के फॉर्म से 12 क्विंटल धान, खत्री ट्रेडर्स के गोदाम से 40.80 क्विंटल, गुरुदेव ट्रेडर्स खैरागढ़ से 50 क्विंटल, जैन कुंदन कमलेश फॉर्म खैरागढ़ से 31 क्विंटल, सम्यक ट्रेडर्स खैरागढ़ से 80 क्विंटल, मेसर्स अशोक कुमार जंघेल गंडई से 30 क्विंटल और चंदन मल सुगमचंद जैन गंडई से 51 क्विंटल धान जब्त किया गया। इन सभी प्रकरणों का कुल मूल्य लाखों में दर्ज किया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान भी प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 14 नवंबर को 120.10 क्विंटल, 21 नवंबर को 289.4 क्विंटल, 22 नवंबर को 96 क्विंटल, 23 नवंबर को 70 क्विंटल, 26 नवंबर को 56 क्विंटल, 27 नवंबर को 44 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हित में खरीदी कार्य को पारदर्शी बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, और अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page