G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान रामेंद्र कुमार डड़सेना ने किया प्रातः 07:30 बजे से शालाओं का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

छुईखदान दिनांक 19/04/25 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान  रामेंद्र कुमार डड़सेना ने प्रातः 70:30 बजे से शालाओं के निरीक्षण हेतु निकले पहले प्राथमिक शाला लक्ष्मणपुर पहुँचे जहाँ दोनों पदस्थ शिक्षक /शिक्षिका उपस्थित मिले प्राथमिक शाला महराटोला एवं प्राथमिक शाला घिरघोली पहुँचे प्राथमिक साला घिरघोली के प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षिका दोनों प्रातः 08:30बजे तक अनुपस्थित थे उल्लेख करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।उसके पश्चात पूर्व माध्यमिक शाला रोड अतरिया प्राथमिक शाला संडी , खैरानवापारा का भ्रमण हुआ खैरानवापारा में एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।प्राथमिक शाला जंगलपुर प्रधान पाठिका 3 दिवस से अनुपस्थित हैं कारण बताओ नोटिस जारी किया ।प्राथमिक शाला लमरा में 01 शिक्षिका अनुपस्थित मिली । प्राथमिक शाला मानपुर पहाड़ी 10:25 बजे बंद पाए जाने के कारण , कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।इसके पश्चात आगे प्राथमिक शाला मोहगांव एवं पूर्व माध्यमिक शाला मोहगांव भी 10:30 बजे बंद पाये गये । ताला लटका हुआ मिला तत्काल प्रधानपाठक को नोटिस जारी किया गया , एवं अनुपस्थित को 01-01एक दिन का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी ।
प्राथमिक शाला मगरकुंड में शिक्षक उपस्थित मिले मध्यान भोजन संचालित था ।शासकीय हायर सैकण्डरी विद्यालय पैलीमेटा का भी निरीक्षण किया स्टाफ में सभी उपस्थित थे भृत्य अनुपस्थित मिला 01 दिन के वेतन कटौती का प्राचार्य को निर्देश दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page