G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के संबंध में आरोप सिद्ध होने पर जेल में निरुद्ध किया गया

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : दुर्ग संभागायुक्त एवं निरुद्धकर्ता प्राधिकारी दुर्ग संभाग सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान -गंडई द्वारा प्रतिवेदित आवेदन में आनावेदिका मेहरुन निशा पति इस्माइल खान साकिन वार्ड नंबर 8, महारापारा थाना गंडई जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने में संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जांच करने एवं गवाहों के द्वारा दिए गए बयान पर उक्त आरोपी के द्वारा मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करने की पुष्टि होने पर मेहरून निशा पति इस्माइल खान को तीन माह तक की अवधि के लिए केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध करने आदेशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page