प्रतिबंध के बावजूद स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण का चल रहा है खेल

प्रतिबंध के बावजूद स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण का चल रहा है खेल

कवर्धा। शासन द्वारा स्थानांतरण एवं संलग्नीकरण पर प्रतिबंध के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग मे कार्य व्यवस्था के नाम पर कर्मचारियों को संलग्न अथवा स्थानांतरण किए जाने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संलग्नीकरण एवं स्थानांतरण पर पूर्ण रोक लगा दिया गया है इसके बावजूद कवर्धा जिले के स्वास्थ विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम पर कर्मचारियों को इधर से उधर संलग्न कर दिया जा रहा है।

विदित हो कि यदि किसी सस्था में कर्मचारी के कमी के कारण कार्य प्रभावित होता है तो उस संस्था प्रमुख द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी से मांग पत्र के आधार पर अधिकारी द्वारा व्यवस्था के नाम पर आसपास के संस्था से अतिशेष कर्मचारियों मे से किसी कर्मचारी को संलग्न किया जाता है वह भी 5 से 8 किलोमीटर के दायरे में ही कार्य व्यवस्था के तहत संलग्न किया जा सकता है।
कार्य व्यवस्था के नाम स्वास्थ्य विभाग कवर्धा में 50 से 60 किमी की दूरी पर संलग्नकर व्यवस्था के नाम शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण नहीं होने की दशा में कई कर्मचारीयों द्वारा लेनदेन कर अपने मनचाहे स्थान पर संलग्न करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में साल भर चलने वाले संलग्नीकरण से लोगों को अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं से वंचित होना पड़ रहा है स्वास्थ विभाग में ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य सेवा देने का दावा किया जा रहा है जबकि मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ सुविधा नहीं मिल पा रहीं है