G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

मुसीबत का सामना करना सीख रही है बेटियां

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ /गंडई पंडरिया : रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत देश के सभी बेटियों को सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही है, इसी के तहत जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़- छुईखदान -गंडई, लाल जी द्विवेदी के आदेशानुसार नगर के सभी सरकारी स्कूलों में खासकर छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई, जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडई में कक्षा छठवीं से 12वीं तक सभी छात्राओं को प्रतिदिन एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है | विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक खूब चंद साहू के द्वारा प्रतिदिन छात्रों को तरह-तरह के आत्मरक्षा के गुण सिखाये जा रहे है छात्राएं बड़ी हि उत्सुकता से सभी कलाओं को बारीकी से सीख रही हैं। यह प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है अधिक से अधिक छात्राओं को आत्मरक्षा एवं मजबूती से समाज मे अपना योगदान देने के लिए इस प्रशिक्षण का लाभ दिया जाना विद्यालय का उद्देश्य है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के द्वारा छात्राओं को फेस पंच ,साइड डिफेंस, डान किक, कोरस डिफेंस ,गले की पकड़ , हाथों की पकड़ से अपने को कैसे छुड़ाया जा सकता है, तरह-तरह के गुर सीखाये जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के जरिए छात्राओ में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में वृद्धि होती है साथ ही उनके डर एवं चिंता में भी कमी होती है कार्यक्रम में स्नेह एक्का कार्यक्रम प्रभारी, योगेश्वरी तारम ,भुवनेश्वरी साव, रीमा देवांगन, मुकेश यादव, दुर्गेश सेन, यश जंघेल, रोहन दिवाकर, देवचरण पैंकरा, कमल सिंह, रवीश भारती, शिलमन ठाकुर रविन्द्र साहू एवं विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page