G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

09 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना कुंण्डा के चौकी दामापुर पुलिस को मिली सफलता

09 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना कुंण्डा के चौकी दामापुर पुलिस को मिली सफलता

आरोपी के द्वारा पूर्व में जमीन गिरवी रखने के बात पर हुए विवाद एवं मृतिका के द्वारा मारे गए थप्पड़ का बदला लेने की मंशा से घटना को दीया अंजाम

कुंडा। कबीरधाम जिले के थाना कुण्डा के चौकी दामापुर में दिनांक- 13.06.2021 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मोतेसरा के खेत में किसी अज्ञात महिला की शव प्राप्त हुई है, कि उक्त सूचना पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए दामापुर पुलिस मौके पर जाकर शव शिनाख्तगी एवं शव पंचायतनामा कार्यवाही कर अज्ञात शव की शिनाख्तगी उर्वशी बाई का होना तथा मृतिका की मृत्यु सिर में गंभीर चोट पहूंचाने से होना पाये जाने से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने से पुलिस चौकी दामापुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

उक्त मामला पुलिस चौकी में काफी दिनों से लंबित होने से कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुंण्डा निरीक्षक बी.पी. तिवारी के दिशा निर्देश पर चौकी दामापुर प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक रघुवंश पाटिल एवं थाना कुंण्डा पुलिस टीम को पुनः नए सिरे से मामले की जांच करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्ग-निर्देशन में टीम गठित किया जाकर मामले की जांच कार्यवाही प्रांरभ किया गया। जिस पर दौरान विवेचना के जानकारी प्राप्त हुआ कि मृतिका का पूर्व में जमीन संबंधी विवाद अहिमन पिता लाभो निषाद निवासी ग्राम जोगीपुर थाना पिपरिया से हुआ था जिससे पुलिस टीम के द्वारा बारिकी से पुछताछ किया गया।

संदेही अहिमन निषाद ने बताया कि करीबन् 09-10 माह पूर्व दिनेश के भाई कमलेश के 60 डिसमील खेत को मैंने गिरवी रखा था। जो दिनेश ने अपने घर के सामने मुझे अपने भाई से ज्यादा ब्याज लेने एवं उक्त जमीन को औने-पौने दाम पर खरीदने के संबंध में वाद-विवाद को सूनकर मृतिका उर्वशी बाई ने मुझे 02-03 थप्पड़ मार दिया था। जिस पर मैंने आक्रोशित होकर दिनेश व उर्वशी बाई को जाने से मारने की धमकी दिया था तथा महिला से मार खाने से आत्मगलानी होकर उर्वशी बाई की हत्या करने की साजिश बना रहा था।

इसी दौरान दिनांक- 13.06.2021 की दोपहर को मेरे द्वारा मृतिका उर्वशी बाई को खेत में अकेला पाकर उसकी हत्या करने की नियत से उसके सिर में कुदाली से प्राणघातक वार कर गंभीर चोट पहूंचाकर हत्या कर देना स्वीकार करने पर आरोपी अहिमन निषाद की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त कुदाली को आरोपी के निशानदेही में जप्त कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमांड में भेजा गया है।

उक्त घटना पूर्व 09 माह से लंबित था, अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में तथा आरोपी को हवालात तक पहुंचाने में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक बी.पी. तिवारी का दिशा-निर्देश प्राप्त कर चौकी दामापुर प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक रधुवंश पाटिल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रधुनंदन चंद्रवंशी, रवि प्रकाश पाटले, आरक्षक हिरेश सिंह, अजय यादव, नगर सैनिक खगेश्वर सिंह,भानूप्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page