G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राही को बैसाखी प्रदाय

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : समाज कल्याण विभाग द्वारा आज जिले के दिव्यांगजनों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम कोड़ेंनवागांव निवासी दुलेश्वरी साहू, पिता बद्रीनाथ साहू को बैसाखी (सहायक उपकरण) प्रदान की गई।

यह सहायता उन्हें चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकें। विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

बैसाखी वितरण के दौरान संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राही को बैसाखी के सही उपयोग, संतुलन बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि नियमित रूप से इसका उपयोग करने से उनकी गतिशीलता में सुधार आएगा और वे अपने कार्यों को बिना किसी पर निर्भर हुए कर सकेंगी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण जैसे बैसाखी, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर आदि उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page