G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMungeli

बीमारी से मुक्ति पाने तालाब में नहाने के लिए उमड़ने लगी भीड़, चार लोग हो गए गायब

बीमारी से मुक्ति पाने तालाब में नहाने के लिए उमड़ने लगी भीड़, चार लोग हो गए गायब

मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्री गांव स्थित तालाब में सोमवार को स्नान करने से लोगों की बीमारियां ठीक हो जाती है। बीते एक महीने से इस विश्वास को लेकर गांव में दूर-दराज के लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को इतनी भीड़ पहुंची की लोग अपने परिवार से बिछड़ गए। चार लोगों का देर शाम तक पता नहीं चल पाया। भीड़ और लोगों के गायब होने की सूचना पर प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। देर रात तीन लोगों को खोज निकाला गया। वहीं, एक का अब भी पता नहीं चल पाया है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक व्यक्ति अपने गांव लौट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page