G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

“धान पंजीयन में फसल एवं रकबा सुधार अब 07 जनवरी, 2026 तक”

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिन किसानों के पंजीयन में फसल एवं रकबा में त्रुटि हुआ है या एग्रीस्टैक में खसरा पंजीयन उपरान्त धान खरीदी के लिये खसरा नहीं जुड़ा है ऐसे किसानों के लिये छ.ग. शासन के द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा / फसल संसोधन का विकल्प 07 जनवरी 2026 तक पुनः समितियों में उपलब्ध कराया गया है।

एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत किसान समितियों में निर्धारित जानकारी देकर फसल एवं रकबा में सुधार कर सकते है। अतः किसान सेवा सहकारी समिति में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर 07 जनवरी 2026 तक पंजीकृत फसल एवं रकबा सुधार करा लेवें ताकि धान उपार्जन में असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page