राजा किन्नर व उसके साथियों के खिलाफ जुर्म दर्ज


बिलासपुर। शहर में किन्नरों के मध्य गुटीय विवाद बढ़ रहा है। किन्नर विमला मौसी ने राजा किन्नर व उसके साथियों के खिलाफ गाली गलौज करने व धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। चाटीडीह पठान मोहल्ला निवासी विमला मौसी ने राजा किन्नर व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ माह पूर्व किन्नर सोनिया की मौत हो गई है। उसकी मौत पर किन्नर समाज द्वारा कार्यक्रम किया जाना है। राजा किन्नर कार्यक्रम पर आपत्ति कर रहा है। इसी बात को लेकर वह और उसके साथी कार्यक्रम को नही होने देने, पंडाल को जलाने व बम फोड़ने की धमकी देकर गाली गलौज कर रहा है। रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व राजा किन्नर व उसके साथियों ने सिविल लाइन थाना में चाटीडीह के किन्नरों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की है।