G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipurखास-खबर

CPL- छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के लिए खेल संचालक के साथ खेल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल की बैठक सम्पन्न

CPL- छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के लिए खेल संचालक के साथ खेल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल की बैठक सम्पन्न

1से 18 अप्रैल के मध्य वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खासकर पिछड़े व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं लगातार कराई जा रही है, इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर अन्तराष्ट्रीय फॉर्मेट में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है, इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के गांव-गांव से आदिवासी-पिछड़े, गरीब-मजदूर-किसान के बच्चों व अभाव ग्रसित स्थानीय खिलाड़ियों को वरिययता दी जा रही है, यह प्रतियोगिता 1 से 20 अप्रैल 2021 के मध्य नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, परसदा में आयोजित की जाएगी, इस संबंध में छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन के नेतृत्व में खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा से मुलाकात कर आयोजन को सफल बनाने विभिन्न विषयों में विचार विमर्श किया गया, जिसमें तिथियों का निर्धारण पर सहमति बन गई है, श्रीमती सिन्हा ने आयोजन को सफल बनाने पूर्ण सहयोग की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page