Chhattisgarhखास-खबर
News Ad Slider
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भिलाई-चरौदा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षद गण ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 24 दिसंबर 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में भिलाई-चरौदा नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित पार्षदगण ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवँ ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।


