G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया शक्कर कारखाने मे भ्रष्टाचार: अनुभवी श्रमिकों को छोड़कर नए लोगों को प्राथमिकता देने की कार्रवाई से श्रमिकों में गहरा आक्रोश

पंडरिया शक्कर कारखाने मे भ्रष्टाचार: अनुभवी श्रमिकों को छोड़कर नए लोगों को प्राथमिकता देने की कार्रवाई से श्रमिकों में गहरा आक्रोश

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : पंडरिया शक्कर कारखाने मे भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नही ले रहा है,एक बार फिर सीनियरिटी नियम पर सवाल खड़े हो गए हैं। कारखाना प्रबंधन द्वारा लगातार 8 वर्षों से मेहनत कर रहे अनुभवी श्रमिकों को छोड़कर नए लोगों को प्राथमिकता देने की कार्रवाई से श्रमिकों में गहरा आक्रोश है।

श्रमिकों का आरोप है कि—
“जहाँ कहा जाता था कि भर्ती सीनियरिटी के आधार पर होगी, वहीं आज ऐसे लोगों को रखा जा रहा है जिन्होंने कभी कारखाने में कदम तक नहीं रखा। कई तो पिछले साल ही लगे थे और इस सत्र में उनका नाम सबसे पहले जोड़ दिया गया।”

वरिष्ठ श्रमिकों ने पूछा है—
क्या सीनियरिटी का मूल्य अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है?
क्या नियम सिर्फ़ कही-सुनी बात बनकर रह गए हैं?

कारखाने की इस मनमानी के खिलाफ
भारतीय मजदूर संघ ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए प्रबंधन से तत्काल पारदर्शी और सीनियरिटी-आधारित प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page