BIG NewsTrending News

Coronavrirus: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2553 नए केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 2553 नए पॉजिटिव केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा
Image Source : INDIA TV

मुंबई: देश में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन चुके महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2553 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 88528 हो गया है। वहीं राज्य में इस वायरस के संक्रमण से अबतक 3169 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार कर चुका है।

मुंबई में अबतक वायरस के संक्रमण से 1702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में आज 109 लोगों की मौत हुई है जिसमें सबसे ज्यादा (64) लोगों की मौत मुंबई में है। राज्य में आज1661 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पूरे राज्य में अबतक 40, 975 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page