G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

Coronavirus: यूपी में 24 घंटे में 51 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,120 हुई

Coronavirus: यूपी में 24 घंटे में 51 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 2,120 हुई
Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान Coronavirus से 51 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में Coronavirus से 51 लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार प्रदेश में इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,120 हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 47,878 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 19,635 लोग होम क्वॉरन्टीन में हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गृह-पृथक-वास में रहने वाले मरीजों की कुल संख्या 32,774 हो गई है जिनमें से 13,139 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में 91020 नमूनों की जांच की गई।

इनपुट-एजेंसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page