BIG NewsTrending News
Coronavirus: महाराष्ट्र में कुल मामले 72 हजार के पार, अकेले मुंबई शहर में 42,216 केस


Image Source : PTI
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2287 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 72,300 हो गए हैं। जिसमें से एक्टिव केस 38,493 और 2465 लोगों की मौत हो चुका है। अबतक महाराष्ट्र में कुल 31,333 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बात अगर मुंबई शहर की करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 1117 नए मरीज मिले और 49 लोगों की मौत हो गई। मुंबई शहर में अबतक 42 हजार 216 केस सामने आए चुके हैं। इनमें से 23,629 एक्टिव केस और कुल 1368 लोगों की मौत हो चुकी है।