BIG NewsTrending News

Coronavirus: मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले 3300 के करीब, जानिए 36 जिलों में संक्रमण का हाल

Coronavirus 

मध्य प्रदेश में कोरोना संकट अपनी जड़ें मजबूत करता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3300 पहुंचने वाली है। गुरुवार को यहां 101 नए मामले सामने आए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा 196 पहुंच गया है। अब तक कोरोना वायरस ने राज्य के 36 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों में आधे सिर्फ इंदौर से सामने आए हैं। यहां अब तक 1727 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3290 पहुंच गई है। गुरुवार को यहां 101 मामले सामने आये। राज्य में कल 9 मौतें हुई जिसके साथ ही एमपी में मौत का आंकड़ा 196 पर पहुँच गया है। अब तक एमपी के 36 जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि प्रदेश में 1364 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 1727  86
भोपाल 662 22
उज्जैन  201  42
जबलपुर  115  4
खरगौन 80  8
बड़वानी  26 0
शिवपुरी 3 0
मुरैना 22 0
ग्वालियर 12 0
छिंदवाड़ा 5 1
विदिशा 13 0
बैतूल  1 0
श्योपुर  4 0
होशंगाबाद  36 3
खंडवा  50 7
रायसेन  64 3
देवास  30 7
धार  77 1
सागर  5 0
शाजापुर  8 1
रतलाम  20 0
मंदसौर  52 4
सतना  1 1
टीकमगढ़  3 0
आगर मालवा  13 1
अलीराजपुर  3 0
डिंडोरी 1 0
बुरहानपुर  38 4
शहडोल  3 0
हरदा  3 0
रीवा  2 0
अनूपपुर  3 0
अशोकनगर 1 1
पन्ना 1 0
नीमच  4 0
झाबुआ  1 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page