G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कोरोना वायरस एपीएल और बीपीएल नहीं देखता : अनिल सिंह

 

कोरोना वायरस एपीएल और बीपीएल नहीं देखता : अनिल सिंह

कवर्धा,4 मई 2021/ टीकाकरण में राज्य सरकार की भेदभाव की नीति की आलोचना करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की सरकार कोरोना काल में भी केवल राजनीतिक कर रही है पूरा देश कोरोना के विभितसिका से ग्रसित हैं। कोरोना अमीर गरीब जाति संप्रदाय और धर्म के भेदभाव से दूर रहकर किसी को मौत के द्वार पर पहुंचा रहा है हर वर्ग मौत से जूझ रहा है किंतु छत्तीसगढ़ की सरकार ने इस अवसर पर भी राजनीति करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है और देश के किसी भी राज्य ने जो भी नहीं किया वह करके दिखाने का निर्णय ले लिया है कि टीकाकरण में भी एपीएल और बीपीएल का भेदभाव कर दिया जो मानव समाज के लिए बेहद खतरनाक है सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार हर स्तर पर फेल खेल रही है। पहले उन्होंने टीकाकरण के सम्बन्ध में भ्रामक प्रचार कर संदेह का वातावरण तैयार किया और लाखों टीके को खराब होने दिया जिससे छत्तीसगढ़ राज्य आज देश में सबसे अधिक कोरोना की मौत वाला राज्य बन गया है। टीकाकरण में भेदभाव की नीति अपनाकर पूरी टीकाकरण अभियान को बर्बाद करने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page