G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

कोरोना मरीजो को अब निजी अस्पतालों में मुफ्त ईलाज की सुविधा,आयुष्मान कार्ड से होगा बिल का भुगतान

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों को जिले के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मुफ्त ईलाज मुहैया कराने के पहल को अमलीजामा पहनाया गया है। इस पहल से जहाँ कोरोना के मरीज़ों को निजी अस्पताल में मुफ्त ईलाज से राहत मिलेगी वही सरकारी अस्पतालों में बेड फुल होने की समस्या से भी निजात मिलेगी। आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजो के ईलाज की व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर अस्पताल में आयुष्मान मित्र बैठाए जाएंगे जो मरीजो के फार्म भरने व राशि ब्लॉक करने का कार्य करेंगे। अस्पताल से मरीज के डिस्चार्ज होने पर बिल का भुगतान आयुष्मान कार्ड से ही होगा। इसमे इलाज का पूरा खर्च मरीज के आयुष्मान खाते से ब्लॉक कर निजी अस्पतालों को प्रदान किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत दिनों प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में समाज प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संवाद के दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना के ईलाज की व्यवस्था को सुलभ और विस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। मुख्यमंत्री की मंशानुसार जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में निःशुल्क ईलाज की सुविधा प्रारंभ की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page