उपभोक्ता को ट्राई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता व विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार : डा.नवीन श्रीवास्तव


10.09.2023
कबीरधाम – भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरोधा रोड, आर से टी ग्राम तारो में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सी ऐ जी सदस्य नवीन श्रीवास्तव द्वारा आर से टी में विभिन्न गांव के ग्रामीणों को जागरूक करने कार्यशाला आयोजित किया ।
आर से टी तारो में ग्रामीण जनों को सामुदायिक प्रशिक्षण भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन के सदस्य की ओर से उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के सचिव अमित कुमार खरे व श्रीमती मीनाक्षी गौतम मौजूद रहे।

संचालन श्रीमती राजेश्वरी अग्रवाल ने किया।
उपभोक्ता सुरक्षा एवं शिक्षा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने ट्राई द्वारा जारी किए गए नियम कानूनों, मूल्य वर्धित सेवाओं टैरिफ योजनाओं दूरसंचार सेवा की गुणवत्ता मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता को ट्राई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता व विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त करने का अधिकार है।उक्त कार्यक्रम में ग्राम तारो के आरसेटी में विभिन्न गांव के ग्रामीण जन व आरसेटी के शिक्षक गण फैकल्टी कविता यादव, रामचंद्र साहू एवं विक्टर जी उपस्थित रहे।

साथ ही कुछ ग्रामीणों व शिक्षकों द्वारा कवर्धा क्षेत्र के लोहारा ब्लॉक में जिओ नेटवर्क बहुत ही कम होने की समस्या की जानकारी मिली, साथ यह भी समस्या भी बताई गई की जिओ नेटवर्क को लेकर कंप्लेंट करने पर भी कोई सुनवाई नहीं।

