G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शासकीय हाई स्कूल बैरख में ” संविधान दिवस ” मनाया गया, संविधान दिवस पर लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प

शासकीय हाई स्कूल बैरख में ” संविधान दिवस ” मनाया गया, संविधान दिवस पर लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प

बोड़ला। वनांचल के शासकीय हाई स्कूल बैरख प्रांगण में संविधान दिवस 26 नवम्बर को मनाया गया। सर्वप्रथम डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी की छाया चित्र में पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण पश्चात् प्राचार्य सोहन कुमार यादव द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव बताया कि डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जी भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने एवं 18 दिन लगा था। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। 26 नवम्बर 1950 को हमारे देश में संविधान लागू किया गया ।इसी के उपलक्ष्य में आज विद्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। वाचन के द्वारा विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी को आपस में चर्चा कर लाभांवित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम मसराम ग्राम पंचायत बैरख, व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर,संकुल समन्वयक तीजराम विश्वकर्मा,जयंत्री मंडावी पटवारी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्राचार्य सोहन कुमार यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page