कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों को लोकसभावार जिम्मेदारी दी

कनेक्ट सेंटर के पदाधिकारियों को लोकसभावार जिम्मेदारी दी
रायपुर/21 फरवरी 2026। एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश में आधुनिक कनेक्ट सेंटर बनाया गया है जिसका संचालन के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने कनेक्ट सेंटर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को लोकसभावार दायित्व सौंपा एवं नियुक्ति पत्र दी। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिये। कनेक्ट सेंटर की उपयोगिता की जानकारी दी। एआईसीसी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेतागण आने वाले दिनों में नवनिर्मित कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

सरगुजा लोकसभा प्रभारी दिनेश निर्मलकर, रायगढ़ लोकसभा प्रभारी अमितेश भारद्वाज, जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रभारी गीता सिंह, कोरबा लोकसभा प्रभारी बंशी कन्नौजे, बिलासपुर लोकसभा प्रभारी लक्ष्मी देवांगन, मनोज सोनकर, राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी कविता वर्मा, सुरेश वर्मा, दुर्ग लोकसभा प्रभारी जयप्रकाश साहू, रायपुर लोकसभा प्रभारी प्रेमलता बंजारे, महासमुंद लोकसभा प्रभारी अंशुल मिश्रा, बस्तर लोकसभा प्रभारी कामरान अंसारी, कांकेर लोकसभा प्रभारी शीतल कुलदीप, माधव छुरा को नियुक्त किया गया है।

बैठक में कनेक्ट सेंटर के चेयरमेन एवं प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, अशोक राज आहूजा, शिव सिंह ठाकुर, डॉ. अजय साहू, सुनील कुकरेजा, दिलीप चौहान, अशोक चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, पल्लवी सिंह, करूणा कुर्रे, दिनेश तिवारी, शब्बीर खान एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे।

