कांग्रेसियों ने भीरा पंचायत के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में बैगा आदिवासियों के बीच मनाया कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने भीरा पंचायत के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में बैगा आदिवासियों के बीच मनाया कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने भीरा पंचायत के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में बैगा आदिवासियों के बीच मनाया कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का जन्मदिन
जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर सैकड़ों बैगा आदिवासियों को बांटे साल ,साड़ी, गमछा,
कवर्धा/बोड़ला :- छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर का जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोड़ला के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा,भीरा सरपंच गोरेलाल चंद्रवंशी के नेतुत्व मे ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में बैगा आदिवासी के बीच जाकर बैगा भाईयो द्वारा अपने हाथ से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा के लाडले सरल सहज एवं व्यक्तित्व की धनी मोहम्मद अकबर भाई जी के जन्मदिन के अवसर में मैं कबीरधाम जिलावासी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर भाई जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और उनके दीर्घायु की कामना भगवान से करता हूं ,माननीय मंत्री जी लगातार कवर्धा का विधायक एवं मंत्री निर्वाचित होते रहे और हम सब लोगों को उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिलता रहे मंत्री जी की आशीर्वाद हमारे जिले वासियों को हमेशा मिलता रहे एवं उनके नेतृत्व में कबीरधाम जिला विकास की अग्रसर रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए बुजुर्गों किसानों एवं बैगा भाइयों द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को स्वस्थ्य एवं दीर्घायु रहने की कामना किए साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बैगा आदिवासी भाइयों को श्रीफल नारियल एवं साल से भेंट कर उनका सम्मान किया गया एवं महिलाओं को साड़ी एवं नरिया श्रीफल से भेंट कर उनका सम्मानित किया गया एवं बैगा आदिवासी भाइयों को गमछा भेंट कर सभी का सम्मान करके कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत भीरा के सरपंच गोरेलाल चंद्रवंशी ने बताया कि आज कवर्धा के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भईया के जन्मदिन आदिवासी अंचल में मनाया गया क्योकी अकबर भैया का प्रयास हमेशा बैगा जनजाति के जीवन मे बदलाव हो सके इसके लिए समय-समय पर बैगा समुदाय की हितों के लिए शासन की महत्वपूर्ण योजना के लाभ दिलाने की कोशिश होता है चाहे वन अधिकार पट्टा, तेंदू पत्ता खरीदने एव रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न योजनाओं आदिवासी आंचल में चलाया जाता है।अकबर भैया की इसी सोच को लेकर आज उनके जन्मदिन बैगा समुदाय के बीच उनके हाथ से केक काटकर जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलू चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा, मोहित महेश्वरी शहर अध्यक्ष कवर्धा, पितांबर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला ,अजीत वाजपाई , सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला, कामू बैगा जिलाध्यक्ष बैगा समाज कवर्धा,अमर सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष सरपंच संघ कवर्धा, प्रभाती मरकाम अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत बोड़ला, मुखी राम मरकाम जिला पंचायत सदस्य कबीरधाम, सनत जयसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला , अजमद खान ,तुलसी पटेल, संतोष अवस्थी,कृतिका कश्यप महिला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला,अमित अवस्थी जिला महामंत्री कबीरधाम, मन्नू चंद्रवंशी , गोरेलाल चंद्रवंशी सरपंच संघ सचिव बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी , ईश्वर शरण वैष्णव कवर्धा,उमेश चंद्रवंशी, परमेश्वर मानिकपुरी , पवन चंद्रवंशी , जयचंद वर्मा , राजकुमार मेरावी, बाटू भैया जनपद सदस्य, राजेश मरावी, नरेंद्र चंद्रवंशी,धर्मराज वर्मा, श्याम मेश्राम,नारद चंद्रवंशी, दीपक मगरे जी, रामचरण साहू,भरत गुप्ता,विसर्जन धुर्वे, शमशाद बेगम, पर्यटन धुर्वे, संतोषी बाई साहू,छोटू वर्मा सरपंच, राजेंद्र साहू सरपंच, राजू मानिकपुरी सरपंच , मुकेश सरपंच ,गणेश गुप्ता सरपंच, हीरालाल सरपंच ,अमित वर्मा,अश्वनी वर्मा, मनोज वर्मा, जलील खान, राजेंद्र चंद्रवंशी , एवं समस्त ग्राम पंचायत भीरा के पंच गण बैगा आदिवासी ग्रामीण जन एवं उपस्थित सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता गण सभी लोगों ने लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर भाई जी को जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ एवं जीवन में दीर्घायु के लिए पूरे कांग्रेसी परिवार कवर्धा विधानसभा का विधायक एवं छत्तीसगढ़ में मंत्री के रूप में हमेशा देखने का कामना किया गया एवं जन्मदिन के अवसर पर उनको ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ उनका जन्म दिन बैगा आदिवासी भाइयों के बीच मनाया गया।



