महंगाई के विरोध में बोड़ला के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक चक्काजाम

महंगाई के विरोध में बोड़ला के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक चक्काजाम
प्रदर्शनकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने चक्काजाम खुलवाया.

कवर्धा /बोड़ला : बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बोडला में कांग्रेसियों द्वारा सांकेतिक चक्काजाम किया गया. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पितांबर वर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ थाना के पास लगभग 10 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम किया. जिससे चौक के दोनों ही ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. धरना प्रदर्शन के दौरान बोडला पुलिस भी दलबल के साथ ही डटी रही. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब से देश में मोदी सरकार सत्ता में आई है, सामान्य और मध्यम वर्ग के लोगों की महंगाई के चलते कमर ही टूट गई. पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छूने लगे हैं, खाद्य तेल के रेट बढ़ गए हैं. आम इंसान आखिर क्या खाए? प्रदर्शनकारियों ने लगभग 10 मिनट बाद अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन ने चक्काजाम खुलवाया.

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पितांबर वर्मा ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देशवासी परेशान हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं में मूल्य वृद्घि से सभी वर्ग परेशान हैं। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कोरोनाकाल की मार झेल रहे देशवासियों की मंहगाई की दोहरी मार ने कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्रियों में मूल्य वृद्घि ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार अमीरों को फायदा पहुंचा रही है और गरीबों का शोषण कर रही है। देश में बढ़ती मंहगाई से लोग त्रस्त हैं और मोदी जी मस्त हैं। उक्त चक्का जाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा,अमरसिह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, सावित्री रामचरण साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला, छबि लाल वर्मा जिला सचिव कबीरधाम, संतोष अवस्थी, शमसाद बेगम सभापति, कृतिका कश्यप, संतोषी साहू, धनराज वर्मा महामंत्री बोड़ला, नरेंद्र चंद्रवंशी महामंत्री बोड़ला, ओमप्रकाश शर्मा, परमेश्वर मानिकपुरी सचिव बोड़ला,राजकुमार मेरावी, विसर्जन धुर्वे, अमित वर्मा, दीपक माग्रे, गोरेलाल चंद्रवंशी, जलील खान, भागी रथी धुर्वे, राजेंद्र चंद्रवंशी, अश्वनी वर्मा,एवम कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।