G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस किया जंगी तैयारी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने किया तैयारियों की समीक्षा

प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

रायपुर/16 मार्च 2026। 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने जंगी तैयारी किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव गण एस सम्पत, जति लेतफ्लांग, विजय जांगिड़ ने रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामो की बढोत्तरी बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था प्रदेश में नशे की खेती और करोबार जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट सहित सभी सह-प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित राज्य के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आम आदमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। विधानसभा घेराव के लिए जिलेवार तथा विधानसभा प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है। प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेसजन विधानसभा घेराव में शामिल होकर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। 17 मार्च को राजधानी रायपुर के शंकर नगर पहुना के पहले केनाल रोड पर भारत माता चौक से कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच करेंगे। लगभग 30 हजार से अधिक कांग्रेसजन घेराव में शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजय जांगिड़, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व मंत्री डॉं. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, महामंत्री सुबोध हरितवाल, महामंत्री सकलेन कामदार, शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, सुरेन्द्र शर्मा, पंकज शर्मा, श्रीनिवास, मो. सिद्दीक, सुनील कुकरेजा, सुंदर जोगी, सारिक रईस खान, सुयश शर्मा, बंशी कन्नौजे, राहुल तिवारी, अखिलेश शर्मा, संगीता दुबे, किरण सिन्हा, नरेन्द्र ठाकुर, अमितेष भारद्वाज, गौरीशंकर पांडे, राजेश पांडे, मिथलेश यादव, नागभूषण राव, देवेन्द्र यादव, मिलिंद गौतम, किशन बाजारी, राशिद खान, विद्याभूषण सोनवानी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page