पंडरिया ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित संपन्न

पंडरिया ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता बैठक आयोजित संपन्न
डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रगति एवं स्थिति की समीक्षा की गई।
AP न्यूज़ कवर्धा पंडरिया: सोमवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ता बैठक रखा गया । बैठक में जिले में चल रहे डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए प्रभारी राकेश पात्रे पंडरिया प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी पहुँचे। बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान की प्रगति एवं स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने डिजिटल सदस्यता अभियान हेतु नियुक्त जोगन सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों से सदस्यता अभियान का जायजा लिया। पंडरिया पहुंचे प्रभारी राकेश पात्रे एवं जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला सदस्य श्री विष्णु साहू जी ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जयसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ।



