G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सुदूर वनांचल क्षेत्रों में कलेक्टर का निरीक्षण, पीएम जनमन योजना के कार्यों की समीक्षा

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर पीएम जनमन योजना अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम दल्ली में निर्मित बहुउद्देशीय केंद्र का अवलोकन कर स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा वन विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से PVTG बैगा आदिवासियों के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित करने तथा उन्हें शत-प्रतिशत शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम दल्ली में विद्युतीकरण की स्थिति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम डुमरिया से बैगा बसाहट खर्रा तक पीएम जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित संपर्क सड़क का अवलोकन किया। बैगा बसाहट खर्रा में मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के डॉक्टरों की टीम से स्वास्थ्य जांच, दवाइयों और उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा ग्रामीणों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने इस दौरान ग्राम खर्रा, डुमरिया और दल्ली की बैगा महिला हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page