G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

बैताल रानी मंदिर के विकास कार्यों का कलेक्टर ने लिया जायजा, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 13 जून 2025//

विकासखंड छुईखदान के ऐतिहासिक और जनआस्था से जुड़े माता बैताल रानी मंदिर के समग्र विकास को लेकर कलेक्टर  इन्द्रजीत चंद्रवाल ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि कुछ कार्य अधूरे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सौंदर्ययुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

परिसर सौंदर्यीकरण व नाली निर्माण पर विशेष जोर

कलेक्टर ने मंदिर मार्ग में पेड़ों पर किए गए रंग-रोगन को मंदिर परिसर तक विस्तार देने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुजनों को एक स्वागतयोग्य और सांस्कृतिक वातावरण का अनुभव हो। साथ ही, बरसात के दौरान मंदिर मार्ग में जलभराव से बचने हेतु जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करने के लिए आरईएस विभाग के एसडीओ को नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है, और बैताल रानी मंदिर क्षेत्र को एक सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

स्थानीयजनों ने मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में प्रशासनिक सक्रियता की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम छुईखदान-गंडई  अविनाश ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page