G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, दिव्यांग महेंद्र को मिलेगी बैटरी चलित ट्राईसाईकिल

कलेक्टर जनदर्शन में जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के समक्ष ले रहे जनदर्शन

खैरागढ़, 13 फरवरी 2024//

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा द्वारा लिए जा रहे साप्ताहिक जनदर्शन आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। जहां आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर सीधे उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, वहीं कलेक्टर वर्मा भी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर जनदर्शन में आज मंगलवार को भोथी (पोटिया) निवासी दिव्यांग महेन्द्र जांगड़े बैटरी चलित ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर पहुंचे थे। जिस पर कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने दिव्यांग की मांग को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक गणेश राम वर्मा को निर्देशित करते हुए महेंद्र को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल से लाभान्वित करने कहा है।

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने जनदर्शन में संबंधित अधिकारियों के समक्ष लोगों की मांग और समस्याओं को सुनकर शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। वर्मा ने साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर बारी-बारी से उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।

उन्होंने इस दौरान जनदर्शन में पूर्व में प्राप्त की आवेदन की जानकारी ली एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आवेदनों के निराकरण पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनदर्शन में आने वाले आवेदनों का यथा संभव तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। जनदर्शन के दौरान सभी प्रशासनिक और जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page