G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 बजे से कलेक्टर जनदर्शनकलेक्टर चंद्रकांत वर्मा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सुनेंगे लोगों की समस्याएं


खैरागढ़, 29 जनवरी 2024// कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन और समय सीमा की बैठक एक साथ आयोजित की जाएगी। कलेक्टर जनदर्शन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। वही तत्काल निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश करेंगे। प्रत्येक मंगलवार को अमजन निर्धारित समय से पहले पंजीयन कराकर कलेक्टर वर्मा के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे। इसके बाद कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा दोपहर 12ः00 बजे से समय सीमा की बैठक लेंगे। जिसमें उनके द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को जनदर्शन और समय सीमा की बैठक को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page