ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने किया प्राकृतिक खेती कलस्टर का निरीक्षण, जैविक कोदो विपणन के दिए निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 03 जुलाई 2025
जिले के छुईखदान विकासखंड में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का कलेक्टर  इन्द्रजीत चन्द्रवाल ने निरीक्षण किया। ग्राम रोड अतरिया में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित सोयाबीन फसल प्रदर्शन एवं परम्परागत कृषि विकास योजना अंतर्गत अरहर फसल प्रदर्शन क्षेत्र का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि किसानों द्वारा अरहर की बोनी पूर्ण कर ली गई है।

इसके अतिरिक्त, “नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग” योजना के तहत ग्राम गेरूखदान में रसायन मुक्त कोदो एवं अरहर की फसल ली जा रही है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने जैविक कोदो के विपणन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से विस्तृत चर्चा कर प्राकृतिक खेती के अनुभवों की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मोहगांव के प्रगतिशील किसान  रितेश अग्रवाल के खेत का भी भ्रमण किया, जिन्होंने पारंपरिक धान की खेती को छोड़कर फसल विविधिकरण करते हुए गोभी एवं धनिया की खेती प्रारंभ की है। कलेक्टर ने उनके नवाचार की सराहना की और इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्पद बताया।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी  मोहित बजरंग एवं शिवप्रसाद साहू, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर  तेजराम वर्मा सहित अनेक कृषक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page