G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने किया हाई-टेक रोपणी बीरूटोला का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कृषि नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, रोपणी में तैयार होंगी दो लाख उन्नत किस्म की पौधें प्रतिवर्ष

खैरागढ़, 19 जून 2025//
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड छुईखदान अंतर्गत शासकीय हाई-टेक रोपणी बीरूटोला का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत खैरागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेमकुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक  रविन्द्र कुमार मेहरा ने अवगत कराया कि यह हाई-टेक रोपणी राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत है, जिसके लिए शासन द्वारा ₹100 लाख का बजट प्रावधान किया गया है।

कार्य प्रगति और अधोसंरचना स्थिति

अब तक रोपणी में फेंसिंग कार्य, कार्यालय भवन, भण्डार गृह, नलकूप एवं ड्रिप सिंचाई संयंत्र की स्थापना पूर्ण की जा चुकी है। वहीं वर्किंग शेड का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा प्रगति पर है। बजट आबंटन उपरांत ही मिस्ट चेम्बर और हार्डनिंग यार्ड का कार्य प्रारंभ किया जाएगा ।

पौध उत्पादन क्षमता एवं भविष्य की योजना

सहायक संचालक श्री मेहरा ने बताया कि रोपणी की प्रतिवर्ष 2 लाख पौधे उत्पादन करने की क्षमता है। यहां ग्राफ्टेड कटहल और आंवला के मातृ पौधों को लगभग 3 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने रोपणी प्रभारी को निर्देशित किया कि शेष खाली भूमि में लीची, ड्रैगन फ्रूट तथा एप्पल जैसे नवाचार फसलों के पौधे रोपित किए जाएं, ताकि क्षेत्रीय कृषकों को विविध कृषि पद्धतियों की जानकारी मिले और वे नवीन फसल किस्मों के प्रति आकर्षित होकर खेती में नवाचार को अपनाएं।

कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि हाई-टेक रोपणी आने वाले वर्षों में किसानों के लिए उन्नत पौध सामग्री का प्रमुख स्रोत बनेगा, जिससे न केवल फलोत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि कृषि आधारित स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page