G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

ग्राम मुंहडबरी में कलेक्टर ने किया डिजिटल फसल सर्वे का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

डिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता बरतें : कलेक्टर

30 सितंबर तक पूरा होगा खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे

650 सर्वेयर कर रहे हैं जिले में खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे

खैरागढ़, 19 अगस्त 2025// प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत राज्य में एग्री-स्टैक परियोजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से फसल सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ग्राम मुंहडबरी पहुंचे और चल रहे सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मोबाइल ऐप से हो रही डेटा प्रविष्टि की जानकारी ली और सर्वेयरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सर्वेयरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का डाटा पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ दर्ज किया जाए तथा कार्य को निर्धारित समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिले में खरीफ 2025-26 की फसलों का डिजिटल सर्वे 15 अगस्त से शुरू हुआ है, जिसे 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में कुल 650 सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग तहसीलों के गांवों और खसरा संख्याओं के आधार पर सर्वे कर रहे हैं। खैरागढ़ तहसील के 192 गांवों में 2 लाख 71 हजार से अधिक खसरों, छुईखदान तहसील के 84 गांवों में 1 लाख 25 हजार से अधिक खसरों, गंडई तहसील के 71 गांवों में 78 हजार से अधिक खसरों तथा साल्हेवारा तहसील के 22 गांवों में 11 हजार 500 से अधिक खसरों का सर्वे किया जाना है।

कुल मिलाकर जिले के 494 गांवों में से 369 गांवों में 3 लाख 50 हजार 935 खसरों का डिजिटल सर्वे होना है। अब तक जिले में 2,392 खसरों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। प्रशासन ने सभी सर्वेयरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते हुए समय पर सर्वे कार्य पूरा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page