कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय जांच चौकी का किया निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज गातापार जंगल स्थित अंतर्राज्यीय जांच चौकी सहित अन्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर की जा रही निगरानी व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतर्राज्यीय सीमाओं से अवैध रूप से धान का परिवहन किसी भी स्थिति में न होने पाए। इसके लिए सतत निगरानी, सघन जांच और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के हितों की रक्षा करते हुए धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे, प्रभारी खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक सहित अन्य उपस्थित रहें।



