G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने किया जोरातराई प्राथमिक शाला का निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

बच्चों से पूछा गणित और रंगों से जुड़े सवाल, नवोदय परीक्षा पर दी मार्गदर्शन

खैरागढ़, 19 सितम्बर 2025//
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला जोरातराई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी शैक्षणिक समझ, तार्किक क्षमता और पोषण योजना की स्थिति का जायजा लिया।

गणित और इंद्रधनुष के रंगों पर बच्चों ने दिए सही जवाब

कक्षा पहली एवं दूसरी में गणित का पाठ चल रहा था। कलेक्टर ने बच्चों से जोड़ से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर बच्चों ने उत्साहपूर्वक और सही तरीके से दिया। उन्होंने दीवार पर बने चित्रों व रंगों पर भी प्रश्न किए तथा इंद्रधनुष के सातों रंगों की पहचान कराई। सही उत्तर मिलने पर बच्चों की तालियां बजवाकर हौसला अफजाई की और चॉकलेट वितरित किए।
इस दौरान कलेक्टर खुद एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए।
नवोदय परीक्षा के लिए दी प्रेरणा

कक्षा पाँचवीं के बच्चों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कुछ तार्किक प्रश्न पूछे और उनके विभिन्न हल निकालने के तरीके भी समझाए। उन्होंने बच्चों को नियमित अभ्यास करने और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों के उत्साह और उत्तर देने की क्षमता की सराहना करते हुए शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री पोषण योजना की गुणवत्ता परखी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से मेनू के बारे में पूछा और भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page