G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर ने किया चेकपोस्ट और धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर ने किया चेकपोस्ट और धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण

खैरागढ़, 12 नवम्बर 2025:
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज विकासखंड छुईखदान के चेकपोस्ट रेंगाखार, सल्हेवारा, भठली, भाजीडोंगरी और धान खरीदी केंद्र नचनिया का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट में कलेक्टर ने अवैध धान की तस्करी और परिवहन पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सभी वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को कहा।

धान खरीदी केंद्र नचनिया में कलेक्टर ने 15 नवम्बर से होने वाली खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों से प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी संचालन और किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में अधिकारियों ने कलेक्टर को केंद्रों और चेकपोस्टों में लागू निगरानी और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध धान की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे सहित खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page