G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने होली पर्व पर 14 मार्च को किया शुष्क दिवस घोषित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

कलेक्टर ने होली पर्व पर 14 मार्च को किया शुष्क दिवस घोषित

खैरागढ़, 13 मार्च 2025//

कलेक्टर  चन्द्रकांत वर्मा ने होली पर्व पर 14 मार्च को खैरागढ़—छुईखदान—गंडई जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले में समस्त देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने जिले में अवैध मदिरा संग्रहण, विनिर्माण, परिवहन और विक्रय पर भी पूरी तरह से नियंत्रण रखने का आदेश दिया है। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि शुष्क दिवस के दौरान कानून का उल्लंघन न हो। होली के दौरान मदिरा की अवैध बिक्री रोकने प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page