G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिन निर्माण कार्यों में पंचायत है एजेंसी, उनका नियमित निरीक्षण कर समीक्षा करें- कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जिले में 13 जुलाई से प्रारंभ होगा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के दिए निर्देश

खैरागढ़, 09 जुलाई 2024//

कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 13 जुलाई से 28 दिसंबर तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) स्वास्थ्य आईडी की जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की आभा हेल्ड आईडी है, जो समस्त नागरिकों के लिए जारी किया जाएगा। इस आईडी के मध्यम से समस्त नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधित दस्तावेज को एक जगह डिजिटल रूप में अपलोड किया जायेगा। जिससे देश के किसी भी स्थान पर इलाज के दौरान आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) स्वास्थ्य आईडी में स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट देखा जा सकता है। उन्होंने जिले में मोबाइल टावर लगे होने की जानकारी लेकर पंचायतों में लंबे समय से संबंधित कंपनियों द्वारा राशि लंबित होने पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की किसी कर्मचारियों के पेंशन संबंधी कोई भी प्रकरण लंबित नही रखे, प्रकरणाें का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग से जिले में बालवाड़ी संचालन की जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा की जिन निर्माण कार्यों में पंचायत एजेंसी है, उन पंचायतों का नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की जिले में दूसरी बार व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन होना है। जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, मुख्यमंत्री जन शिकायत एवं कलेक्टर समक्ष प्राप्त जनशिकायतों, मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, सयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम छुईखदान सुश्री रेणुका रात्रे, एसडीएम खैरागढ़  टंकेश्वर प्रसाद साहू, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी  लालजी द्विवेदी, उप संचालक कृषि  राजकुमार सोलंकी, प्रभारी उप संचालक उद्यान  रविन्द्र कुमार मेहरा, जिला स्वास्थय अधिकारी  गणेश वैष्णव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page