छ.ग जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे के नेतृत्व में कलेक्टर एवं महिला बाल विकास अधिकारी डी.पी.ओ को सौंपा ज्ञापन


छ.ग जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे के नेतृत्व में कलेक्टर एवं महिला बाल विकास अधिकारी डी.पी.ओ को सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे ने कलेक्टर एवं महिला बाल विकास अधिकारी डी.पी.ओ सर को सौंपा ज्ञापन| जिला अध्यक्ष सोनबाई बंजारे जिला सचिव लक्षमीलता धगेश परियोजना उपाध्यक्ष मीना टन्डन नीलिमा गुप्ता एवं जिला कि समस्त कार्यकर्ताओं सहायिकाओ ने अपनी बाते रखी (1) हमारे जिला में हड़ताल अवधि एवं बर्खास्त अवधि का राशि सिर्फ कवर्धा ब्लॉक को मिला है, तीन ब्लॉक लोहारा पंडरिया बोडला को नहीं मिला है, अतः तीनों ब्लॉक को हड़ताल अवधि एवं बर्खास्त अवधि का पैसा दिलाई जाये| (2) नया एप्स मुख्यमंत्री सुपोषण ट्रैकर आया है जिसे मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है, सुपोषण ट्रैकर डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में या कार्य नहीं करने की स्थिति में कार्यकर्ताओं का मानदेय काट दिया जाएगा। और जो मोबाइल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला था, 2017 में वह 4 साल पुराना हो चुका है| और अच्छी गुणवत्ता नहीं होने के कारण कई बहनों का मोबाइल खराब हो चुका है,और मोबाइल खराब होने के कारण कई बहनों के पास मोबाइल ही नहीं है,एवं हमारी कार्यकर्ता बहने अधिकतर विधवा एवं परित्यकता है| और हमारी मानदेय 6500 है,अब कार्यकर्ताओं की यह समस्या हो गई है ,कि जिनका मोबाइल खराब हो चुका है वह 6500 में मोबाइल खरीदे या अपना घर का राशन? मोबाइल खराब होने की स्थिति में सुपोषण ट्रैकर डाउनलोड नहीं हो पा रहा है,इस समस्या का समाधान कीजिए| 03 और जिले की सभी छोटी छोटी समस्या ओ को निदान करने आग्रह किया गया|





