G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhVideo News

सूरजपुर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश, सीएम ने दिया निर्देश

रायपुर। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा की बदतमीजी के वायरल वीडियो पर सीएम भूपेश बघेल ने संज्ञान लिया है। सीएम ने कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई भी काम बर्दाश्त नहीं किया जाए।

मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल प्रभाव से हटाने के दिये निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि ‘सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है. इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।’

गौरव कुमार सिंह को सौंपा सूरजपुर जिले की जिम्मेदारी

रणवीर शर्मा को संयुक्त सचिव मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया है और सूरजपुर के नए कलेक्टर की जिम्मेदारी गौरव कुमार सिंह को सौंपा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। गौरव सिंह रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

कलेक्टर का हुआ सोशल मीडिया में जमकर विरोध

कलेक्टर के इस वीडियो को लोग धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ट्वीटर पर SuspendRanbirSharmaIAS हैशटैग ट्रैंड कराया जा रहा है। सभी सोशल मीडिया पर कलेक्टर की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कलेक्टर को हटाए जाने की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page