नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाने वाले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का नागरिक अभिनंदन

https://youtube.com/shorts/Rc9tI8KUefs?si=AahUKRA04tmJSDeM
कवर्धा।छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा का कवर्धा में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। भारत माता चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
लाल आतंक के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर प्रदेश को भयमुक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाने वाले विजय शर्मा के सम्मान में आयोजित इस गरिमामय समारोह में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों सहित सभी वर्गों के नागरिक शामिल हुए।
नागरिक अभिनंदन समिति कबीरधाम द्वारा आयोजित इस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु, सदस्य कैलाश शरण ठाकुर एवं महेश महोबिया ने विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद पर नियंत्रण संभव हुआ है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है तथा उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।

