G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

10 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

10 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक (अजाक.) बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन पर स्थायी वारंटी के तामिली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कवर्धा के प्रकरण क्रमांक 116/2011 धारा 294, 323, 506बी भादवि के स्थायी वारंटी लुडू उर्फ धूर सिंह पिता रतन सतनामी उम्र 26 वर्ष साकिन घोठिया थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम जो विगत 10 वर्षो से फरार था जिसका लगातार पतासाजी किया जा रहा था जो आज दिनांक 04.09.21 को उसके सकुनत ग्राम घोठिया से गिरफ्तार कर माननीय जिला न्यायालय कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली से प्र.आर 324 राजकुमार चंद्रवंशी, प्र. आर. 15 इंद्रकुमार दिवाकर, आर. 519 पवन राजपूत, आर. 495 अजय वैष्णव, आर. 236 सुमंत पडवार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page