G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

बाल मैत्री कार्यक्रम से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास और विद्यालय के प्रति रुचि

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

परियोजना छुईखदान में बाल मैत्री कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

खैरागढ़ :
महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल मैत्री कार्यक्रम का आयोजन परियोजना छुईखदान अंतर्गत सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्र के 04 से 06 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना एवं उनके अंदर आत्मविश्वास, सहयोग तथा सामाजिक समायोजन की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित दिवस पर आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को निकटस्थ प्राथमिक शालाओं का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष एवं शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया तथा कक्षा-01 के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी एवं शाला के बच्चों के मध्य संयुक्त रूप से विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों जैसे खेल, कहानी, चित्रकला एवं समूह गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति उत्साह एवं विद्यालय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों द्वारा बच्चों के भ्रमण की पूर्व तैयारी, गतिविधियों की निगरानी एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के साथ रहकर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही अभिभावकों को भी इस पहल से जोड़ते हुए जागरूक किया गया। इस पहल से बच्चों में विद्यालय के प्रति सहजता, आत्मविश्वास एवं सहभागिता की भावना का विकास हुआ तथा प्रारंभिक शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे द्वारा कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बाल विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page